खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  मल्लीताल  क्वालिटी वोट स्टैंड के पास गुरुवार की अपरान्ह में स्टाफ हाउस निवासी एक व्यक्ति का शव मिला है । जिसे  पुलिस ने झील से निकालकर कर मोर्चरी में रख दिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को माल रोड स्थित शिव मंदिर के पास आस-पास मौजूद नाव चालक व अन्य लोगों को झील में एक शव दिखाई दिया जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई वही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी ।

ALSO READ:  नैनीताल में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए कूड़े के वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण को लेकर सफ़ाई अभियान के दौरान हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुचाया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने शव को मोर्चरी में रख दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।

कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शव की पहचान 42 वर्षीय स्टाफ हाउस मूलतः मनोरा निवासी मोहन राम के रूप में हुई है जो पेशे से नाव चालक था। । कल रात से वह गायब था। वही गुरुवार को उसका शव नैनी झील से बरामद हुआ है ।  शव का पंचनामे के बाद उसे मोर्चरी में रख दिया है। पोस्टमार्टम की कार्वाही की जाएंगी।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

You missed

You cannot copy content of this page