खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। सेंट जोसेफ स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र रोहन बोरा का शव गुरुवार को कुंज खड़क के पास गहरी खाई से बरामद हुआ।  रोहन के पिता बजून पंचायत के पूर्व प्रधान रह चुके हैं।
बुधवार को ही आईसीएससी बोर्ड का परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें रोहन ने हाई स्कूल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था। गुरुवार सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकला, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। बाद में उसका शव खाई में मिला, जहां एक किराए की बाइक भी पड़ी थी। पुलिस को जानकारी मिली कि रोहन ने अपने दोस्त को उस स्थान की फोटो भेजी थी। शव इतनी गहराई में था कि एसडीआरएफ की टीम को दूरबीन की मदद से उसे ढूंढना पड़ा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रोहन के परिवार और स्कूल में शोक की लहर है। उसके सहपाठियों और शिक्षकों ने उसे एक मेधावी और मिलनसार छात्र बताया। पुलिस ने रोहन के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

You missed

You cannot copy content of this page