खबर शेयर करें 👉

भवाली । शनिवार की घोड़ाखाल रोड भवाली में  एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई ।  पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । शव की शिनाख्त शांति देवी 38 वर्ष पुत्री वीर सिंह के रूप में हुई है ।  जो कैलाली अंचल नेपाल की मूल निवासी थी । मृतका अपने भाई के साथ घोड़ाखाल रोड तिराहे में किराए में रहकर मजदूरी करती थी और विगत 10 वर्षों से भवाली में रह रहे थे । शांति देवी के भाई  प्रकाश ने बताया है की मृतका कल शाम से अचानक गायब हो गई थी जब उसे सुबह ढूंढने के लिए उसके भाई और उसके सहयोगी निकले तो किसी ने बताया मंदिर के  पास एक महिला लेटी है । जब उन्होंने देखा तो वह शांति देवी थी उसे तत्काल सीएससी भवाली ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव का पंचनामा कर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस मामले को देख रहे पुलिस उप निरीक्षक नरेंद्र रावत ने बताया मृतका में कोई भी चोट के निशान नहीं है संभवत मृतका का को दिल का दौरा पड़ा होगा और रात भर बाहर रहने के से उसकी मृत्यु होना प्रतीत होता है । मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा ।

You missed

You cannot copy content of this page