खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनी झील में शुक्रवार की सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला । जिसे तल्लीताल पुलिस ने नाव चालकों की मदद से बाहर निकाला । बुजुर्ग व्यक्ति की शिनाख्त छडायल सुयाल हल्द्वानी निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग डी एन पन्त के रूप में हुई है । पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है ।

 पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार सुबह ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव झील में तैरता हुआ दिखाई दिया । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाव चालकों की मदद से झील से बाहर निकाला । जिसकी शिनाख्त 74 वर्षीय बुजुर्ग डी एन पन्त के रूप में हुई है ।
ALSO READ:  वीडियो -: बाबा नीब करौरी के पवित्र कैंची धाम के स्थापना दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस ने की है चाक चौबंद व्यवस्था, कई सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने संभाली है व्यवस्था,

You missed

You cannot copy content of this page