खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनी झील में शुक्रवार की अपरान्ह में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है । पुलिस ने शव को झील से निकालकर उसका पंचनामा भरा है।

 

ALSO READ:  नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज दोपहर में कुछ राहगीरों  ने ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के समीप झील के किनारे एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना दी । इस सूचना पर तल्लीताल व मल्लीताल की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को झील से बाहर निकाला । महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है । पुलिस के अनुसार शव अधिक पुराना नहीं है ।

You missed

You cannot copy content of this page