खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनी झील में  रविवार की दोपहर में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है । पुलिस ने शव को झील से निकालकर उसका पंचायतनामा भरा है ।

मल्लीताल स्थित जूम लैंड के समीप पैडल बोट स्टैंड पर एक अज्ञात युवक का शव नैनी झील में उतरता दिखाई दिया। लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को  निकालने की कोशिश की  किन्तु लाश पानी में और अधिक अंदर चली गई।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

जिसके बाद पुलिस ने फायर के जवानों को कांटे के साथ घटनास्थल पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के जवान नैनी झील में कांटे डाल कर उसकी खोजबीन कर बड़ी मुश्किल से करीब 2 बजे कांटे में शव फंस गया। शव काफी पुराना है उसमें से बदबू आ रही थी । समाचार लिखे जाने तक मौके पर मल्लीताल कोतवाल धर्मवीर सोलंकी और एसआई दीपक बिष्ट शव की शिनाख्त में जुटे हैं।

You missed

You cannot copy content of this page