खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सोमवार की सुबह भीमताल झील में एक युवक का शव बरामद हुआ था । ठीक उसी समय नैनी झील में भी एक युवक का शव बरामद हुआ । भीमताल में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी जबकि नैनीताल में मिले शव की शिनाख्त हो गई है ।

नैनी झील में  चन्नी राजा होटल के सामने एक युवक का शव मिलने की सूचना नाव चालकों ने पुलिस को दी थी । जिसके बाद पुलिस ने शव को झील से निकालकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त कैंट क्षेत्र निवासी विकास पुत्र सुरेश चंद्र आर्य के रूप में हुई है। जिसके स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव कुछ घंटे पुराना होने के कारण पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। यह युवक तल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल में कार्य करता था। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि लोगों से पूछताछ के आधार पर शव की शिनाख्त की गई है। जिसके स्वजनों को सूचना दे दी गई है ।

You cannot copy content of this page