खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। रविवार की पूर्वान्ह में नैनीताल भवाली रोड में भूमियाधार से आगे एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिये हल्द्वानी भेजा गया है ।

बताया गया है कि शाहजहांपुर के पर्यटकों की कार संख्या यू पी 27बी एफ 6145 भवाली मार्ग के भूमिययाधार से कुछ आगे  खाई में गिर गई। ये पर्यटक नैनीताल से भवाली की ओर जा रहे । जिसमें एक पर्यटक की मौत हो गई और दो अन्य पर्यटक घायल हो गए।

ALSO READ:  युवाओं के आंदोलन के समर्थन में हाईकोर्ट के कई अधिवक्ताओं ने की बैठक, देहरादून में एक पेपर लीक होने पर जताई हैरानी ।

मौके पर मौजूद फूड वैन संचालक ने कार गिरते ही तत्काल 112 पर पुलिस को कार गिरने की सूचना दी। सूचना के बाद भवाली कोतवाली और नैनीताल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर कार में फंसे तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। जिनको तत्काल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। सी ओ विभा दीक्षित ने बताया कि चिकित्सकों ने अजय श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश और शिवा सक्सेना को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है ।

ALSO READ:  नैनीताल से हल्द्वानी जा रहा टवेरा वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल, ड्राइवर को आई हैं गम्भीर चोटें,

 

You missed

You cannot copy content of this page