खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । गुरुवार शायं मेट्रोपोल होटल के पास एक कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना नही हुई।
जानकारी के अनुसार कार  चालक अरुण अपनी कार संख्या यूके04 एजी 6155 से बाजार से सूखाताल की तरफ जा रहा था कि मैट्रोपोल क्षेत्र में अचानक कार अनियंत्रित होकर दीवार में जा टकराई। जिसके चलते लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने कार को धक्का मारकर आगे पीछे करने की कोशिश की लेकिन
कार का एक्सेल टूट जाने के कारण कार आगे पीछे नहीं हो पाई। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को सूचना  दी। सूचना के बाद चीता कांस्टेबल एहसान अली ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को राहगीरों की मदद से सड़क किनारे लगाकर यातायात सुचारू कराया। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि कार चालक अरुण सुरक्षित है। उसे चोट नहीं आई, कार क्षतिग्रस्त हुई है।

You cannot copy content of this page