खबर शेयर करें 👉

जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और अल्मोड़ा के कांग्रेस नेता प्रशांत भैसोड़ा के खिलाफ दन्या में कैदी वाहन को रोकने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस नेता प्रशांत भैसोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने चंपावत से अल्मोड़ा आ रहे कैदी वाहन का रास्ता रोक कर अभद्रता की। पुलिस ने प्रशांत भैसोड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 341, 504 व 506 के तहत केस दर्ज किया है। दन्या थाने के एसओ जसविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम दन्या क्षेत्र में कांडानौला के पास में कैदी वाहन रोकने और वाहन चालक को धमकी देने के आरोप में प्रशात भैसोड़ा के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। वैन में तीन बंदियों को चम्पावत अल्मोड़ा जेल लाया जा रहा था। वैन कांडानौला में आधे घंटे तक रुकी रही।

You missed

You cannot copy content of this page