खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीतू शर्मा की अदालत ने एक हत्यारोपी की जमानत खारिज कर दी ।

 अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील शर्मा ने कोर्ट को बताया कि 2 नवम्बर 2021 को झुपली बांज नरतोला तहसील धारी में चंचल उर्फ चंदन सिंह पुत्र प्रताप सिंह सहित 5 अन्य ने स्थानीय दुकानदार भवान सिंह के साथ मारपीट की । जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया । जिसकी इलाज के दौरान हल्द्वानी में मौत हो गई । इस घटना की नामजद रिपोर्ट मृतक के पिता गणेश सिंह ने 9 नवम्बर को पट्टी पतलिया में दर्ज कराई । जिसके बाद चंचल सिंह, खुशाल सिंह,सुनील जोशी,भूपाल,नरेश को गिरफ्तार किया गया । इनमें से आज चंचल सिंह की जमानत अर्जी कोर्ट में सुनवाई को पेश हुई थी । जिसका अभियोजन पक्ष ने विरोध किया । अभियोजन पक्ष के तर्कों, गवाहों के बयानों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी की जमानत खारिज कर दी ।
ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page