खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों के रिक्त पद भरने की मांग की ।

नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी सी एस रावत व महासचिव सौरभ अधिकारी ने दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायधीशों के रिक्त चार पदों को शीघ्र भरने की मांग की।

   अध्यक्ष डी सी एस रावत व महासचिव सौरभ अधिकारी ने केंद्रीय कानून मंत्री को बताया कि उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया सरकार में लंबित है । हाईकोर्ट में जजों के पद रिक्त होने से  बड़ी संख्या में वाद लंबित हो रहे हैं और वादों का निस्तारण समय पर नहीं हो पा रहा है । उन्होंने केंद्रीय मंत्री से जजों को रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की ।

You missed

You cannot copy content of this page