खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । महिला समूह ‘शिव शक्ति’ के अध्यक्ष द्वारा नगरपालिका सभासदों के साथ दुर्व्यवहार किये जाने से नाराज सभासदों ने सोमवार को अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर इस समूह को पालिका की गतिविधियों से अलग करने की मांग की ।

ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

    ज्ञापन में कहा गया है कि इस समूह की अध्यक्ष ने कुछ समय पूर्व वरिष्ठ महिला सभासद सपना बिष्ट के साथ उनके वार्ड में अभद्रता की । इधर सोमवार को पालिका सभागार में बैठक के दौरान इस समूह की अध्यक्ष ने अन्य महिला सभासदों के साथ दुर्व्यवहार किया । ज्ञापन में अधिशासी अधिकारी से इस समूह को नगर पालिका की गतिविधियों से अलग करने की मांग की गई है ।
 यह ज्ञापन गजाला कमाल,निर्मला चन्द्रा,रेखा आर्य,प्रेमा अधिकारी आदि द्वारा दिया गया ।

You missed

You cannot copy content of this page