खबर शेयर करें 👉

प्रयागराज । उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अरबाज को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दियाहै। जबकि दो आरोपी फरार हो गए ।

अरबाज बाहुबली नेेेता अतीक अहमद का करीबी था। बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर प्रयागराज के नेहरू पार्क स्थित जंगल में किया था। जिसमें अरबाज को मार गिराया गया है। घटना के बाद प्रयागराज पुलिस कमिश्नर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे हैं । पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा । उमेश पाल हत्याकांड में जिस क्रेटा का इस्तेमाल किया गया था, उसे कोई और नहीं, बल्कि अरबाज खान ही चला रहा था। जिसे अब पुलिस एनकाउंटर में मार चुकी है। अरबाज अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है जो अरबाज अतीक की गाड़ी भी चलाता था।

You cannot copy content of this page