नैनीताल । ग्राम सभा खुर्पाताल स्थित सी आर सी सेन्टर( संकुल भवन) जर्जर हालत में होने से यहां रखा गया सामान बरसात के दिनों में खराब हो रहा है ।
1995-96 मे निर्मित यह भवन जीर्ण क्षीर्ण हालत में है । भवन की खिडकियां जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने से बरसात का पानी कमरों के अंदर आ रहा है । जिससे सेन्टर में रखा सामान पूर्ण रुप से खराब हो गया है । संकुल प्रभारी सुमन के अनुसार जो भी सामान सेंन्टर मे आता है वह बारिश का पानी कमरों में आने से खराब हो जाता हो जाता है ।
ग्राम प्रधान खुर्पाताल हंसी नेगी ने सी आर सी, भवन की जानकारी संकुल प्रभारी से ली है। हंसी नेगी ने कहा कि ग्राम सभा से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी वह किया जाएगा और इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जायेगी ।


