खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने बुधवार को रामगढ़ ब्लॉक के दर्जन भर गांवों में जनसम्पर्क कर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की ।

      संजीव आर्य ने आज लोहाली,छियोडी धूरा,कफलाड,डीना मल्ला,बेडुली,भद्दून,चोपड़ा,कूल ,ढोकाने,छीमी,बडीबाज,टिकुरी में जनसम्पर्क किया और अक्टूबर माह में हुई अतिवृष्टि प्रभावित ग्रामीणों से भेंट की । संजीव आर्य ने कहा की जिस प्रकार कोरोना काल में उन्होंने रामगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में  विशेष अभियान चलाकर ग्राम वासियों की सेवा की  और अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को शासन प्रशासन से मदद दिलाने का काम किया वह सेवाभाव वे आगे भी जारी रखेंगे । इस भ्रमण में उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष जंग बहादुर मेहरा, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, जेडी तिवारी, तरुण कांडपाल, हंसा सुयाल,गोपाल सिंह मेहरा,  मासीलाल, नंदन सिंह नेगी, रणजीत सिंह, विनोद, कुबेर सिंह जीना, अजय आर्य, कुंदन सिंह जीना, प्रयाग दत्त, नवीन चंद्र, महेश चंद्र सेमवाल, महेंद्र सिंह फर्त्याल, रमेश राम, विजेंद्र सिंह नेगी, हेमंत नेगी, दुर्गाराम, मदन सिंह मेहरा, कमल सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह जीना, नारायण सिंह, तारा दत्त जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

You missed

You cannot copy content of this page