खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  शिल्पकार सभा नैनीताल के तत्वावधान में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शिल्पकार सभा के पदाधिकारियों ने पूर्वान्ह में तल्लीताल स्थित डॉ0 अम्बेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण किया   । ततपश्चात डॉ0 अम्बेडकर भवन में   विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिल्पकार सभा के अध्यक्ष संजय कुमार संजू ने की । गोष्ठी का संचालन करते हुए सभा के महामंत्री रमेश चन्द्रा ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी । रमेश चंद्रा ने कहा कि  बाबा साहेब ने हमेशा शिक्षा को महत्व दिया तथा समाज को  शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का संदेश दिया था जो कि आज के समय में अधिक प्रासांगिक है। शिल्पकार सभा के अध्यक्ष संजय कुमार संजू ने कहा कि डॉ0 भीमराव आंबेडकर के मार्ग पर चलकर ही हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा तथा उनके विचारों का प्रचार प्रसार करना होगा तभी समाज जागृत हो पायेगा। अन्य  वक्ताओं ने भी उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने पर जोर दिया।  सभा मे संजय कुमार संजू, रमेश चन्द्रा, बची चन्द, दिवान चन्द्र, राजेन्द्र प्रसाद, कैलाश आगरकोटी, जगदीश चंद्र ,एड ललित मोहन आदि लोगो ने अपने अपने विचार रखे ।

You missed

You cannot copy content of this page