खबर शेयर करें 👉

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए । लेकिन सबसे अहम प्रस्ताव यू सी सी को अगली कैबिनेट में लाने का निर्णय हुआ । यह कैबिनेट 6 फरवरी को हो सकती है ।

आज लिये गए कुछ अहम निर्णय–:

विशेष श्रेणी के स्कूलों मे नियुक्ति को मंजूरी रिटायर टीचरों को तत्कालीन व्यवस्था के तहत मिलेगी नियुक्ति बाकी युवाओं के लिए नियुक्ति प्रक्रिया जारी हैँ

फ़िल्म नीति मे बड़ा फैसला अब क्षेत्रीय भाषा में निर्माण करने वाले को फ़िल्म निर्माण करने मे 2 करोड़ रूपए मिलेंगे, पहले 25 लाख मिलता था ।

ALSO READ:  सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा इस बार परमा एकादशी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, एवं कथा।

राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय फ़िल्म ओ टी टी को भी अब मिल सकेगी आर्थिक सब्सिडी, फ़िल्म का 30 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी ।

बच्चों के लिए फ़िल्म बनाई तो 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा ।

राज्य के कलाकारों को मुख्य भूमिका मे रखा जाएगा  तो 10 लाख मिलेगा ।

फ़िल्म ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट मे अगर एस सी और एस टी का बच्चा पढ़ाई करेगा तो उसकी 75 प्रतिशत फीस सरकार देगी ।

पर्वतीय इलाकों मे सिनेमा हाल बनाएगा तो 25 लाख सरकार देगी ।

फ़िल्म सिटी कोई बनाता है तो उसे 50 लाख मिलेंगे ।

पोस्ट प्रोडक्शन लैब बनाने वाले को 25 लाख मिलेगा ।

ALSO READ:  हाईकोर्ट न्यूज -: सहायक अध्यापक एल टी ग्रेड, की नियुक्ति से संबंधित एकलपीठ का आदेश मानेगा यू के एस एस एस सी, खंडपीठ में दायर विशेष अपीलें वापस ली आयोग ने ,

अन्य निर्णयों में–:

स्थानीय फसल प्रोत्साहन कार्यक्रम के अन्तर्गत कलस्टर में समूहों के माध्यम से परंपरागत फसलों के सत्यापित बीज का उत्पादन एवं वितरण होगा ।

उत्तराखण्ड घुडसवार पुलिस सेवा संसोधन नियमावली 2024 को मंजूरी

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सिविल न्यायालय लिपिक वर्गीय सेवा नियमावली 2007 में संसोधन ।

जनपद चंपावत के तहसील पाटी को नगर पंचायत बनाये जाने का निर्णय ।

नगर पालिका खटीमा के सीमा विस्तार का निर्णय ।

ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रख रखाव नियमावली 2024 को मंजूरी ।

उत्तराखण्ड ऑन डिमांड ठेका गाडी द्वारा परिवहन संसोधन नियमावली को मंजूरी ।

You cannot copy content of this page