खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा दिशा उप्रेती ने भीमताल में आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रेंस में पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरुस्कार जीता। फार्मेसी विभाग भीमताल तथा फार्मेसी एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधीय परियोजना के तहत यह सेमीनार हुआ।

ALSO READ:  दुःखद -: नैनीताल में वर्षों तक पत्रकार रहे अनिल बडोला का निधन,लंबे समय से अस्वस्थ थे अनिल बडोला,

दिशा उप्रेती ने एंटीऑक्सीडेंट एंटीमाइक्रोबियल एंड केमिकल एनालिसिस ऑफ काकी कुकू ऑफ वेस्टर्न हिमालय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।दिशा उप्रेती डॉ0 आशीष तिवारी तथा प्रो0 ललित तिवारी के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रही हैं। उन्हें यह पुरुस्कार भीमताल परिसर के निदेशक प्रो पी सी कविदयाल ने प्रदान किया ।उनकी सफलता पर प्रो एल एम जोशी, प्रो संजय पंत, प्रो एस एस बर्गली,प्रो राजीव उपाध्याय, प्री नीता बोरा शर्मा, प्रो एल एस लोधियाल, डॉ0गीता तिवारी, डॉ0 नवीन पांडे, डॉ0 विजय कुमार, सहित विभाग के प्राध्यापकों ने बधाई दी है।

You missed

You cannot copy content of this page