खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लगातार हो रही बारिश से नैनी झील लबालब भर गई है । जिला प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए झील का एक गेट खोल दिया है ।

 

रविवार को दोपहर बाद उप जिलाधिकारी राहुल साह ने स्थानीय अधिकारियों के साथ नैनी झील के कंट्रोल रूम का जायजा लिया । उप जिलाधिकारी राहुल साह ने बताया कि झील का जल स्तर 11 फीट 3 इंच से अधिक पहुंच चुका है और ऐतिहातन झील का जल स्तर और बढ़ने से रोकने के लिये झील का एक गेट खोल दिया गया है । उनके साथ पुलिस, सिंचाई विभाग के अधिकारी भी शामिल थे ।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

You missed

You cannot copy content of this page