खबर शेयर करें 👉

दिल्ली  । लोक सभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है । देश में चुनाव 7 चरणों में होंगे । उत्तराखंड में 19 अप्रैल को चुनाव होंगे । लोक सभा चुनाव हेतु आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है । पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा । 4 जून को मतगणना होगी ।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पहला चरण 19 अप्रैल को,दूसरा चरण 26 अप्रैल,तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई,पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई व अंतिम चरण 1 जून को होगा ।
इस चुनाव में 97 करोड़ मतदाता भाग लेंगे ।

ALSO READ:  सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा इस बार परमा एकादशी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, एवं कथा।

 

शनिवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तिथियां घोषित की । उन्होंने चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी ।  बताया कि 16 जून को 17 वीं लोक सभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है और उससे पहले नई लोक सभा गठित हो जाएगी ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 5 जून को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर

उन्होंने बताया कि चुनाव 7 चरणों में होंगे और उत्तराखंड में  पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होंगे ।

You missed

You cannot copy content of this page