खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल मार्ग में कालाढूंगी के पास जंगल में एक महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ है । शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोच रखा है । जिससे शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है ।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ, हॉकी अकादमी रुद्रपुर ने जीता उद्घाटन मुकाबला,

कालाढूंगी थाना प्रभारी नन्दन सिंह रावत के अनुसार रविवार की दोपहर में नैनीताल मार्ग से सटे जंगल में एक शव होने की सूचना मिली । इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचायत नामा भरा और शव को मोर्चरी भिजवा दिया है । उन्होंने बताया कि शव 10-15 दिन पुराना है और उसके शरीर का मांस जंगली जानवरों ने खा रखा है ।  उन्होंने बताया कि आसपास के थानों से किसी महिला की गुमशुदगी होने के बारे में पूछताछ  की जा रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page