खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  अल्मोड़ा के मेहरागांव चिनकूड़ा पटगलियां निवासी एक व्यक्ति का शव हल्द्वानी  के एक होटल  मिलने से हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही  पुलिस टीम मौके पर पहुंची । प्रथमदृष्टया  मृतक राधा किशन जोशी  है जो अल्मोड़ा के मेहरा गांव का रहने वाला है  । बताया गया है कि मृतक  कल शाम  हल्द्वानी के रोडवेज स्थित तिवारी होटल में रुका था  । आज कमरा नहीं खोलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी।

ALSO READ:  अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में हो रहे हैं रोमांचक मुकाबले, शनिवार को हुए दोनों मुकाबलों में दिखा पेनल्टी शूट आउट का रोमांच,

 

मृतक राधा किशन जोशी जल संस्थान में कार्यरत बताया जा रहा है  । आशंका है कि फुड प्वाइजनिंग से यह मौत हुई है। वह मूलतः चिनकूड़ा पटगलिया निवासी हैं ।

ALSO READ:  सूचना --: वेधशाला- कृष्णापुर मार्ग के निर्माण हेतु वन भूमि प्रस्ताव के गठन हेतु ग्राम सभा बेलुवाखान की खुली बैठक अब "नैनी रिज़ॉर्ट मनोरा" में होगी, पहले यह बैठक गांजा में होनी थी

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You missed

You cannot copy content of this page