खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल स्प्रिंग फील्ड के पास किराए के कमरे में रहने वाले युवक का शव नैनी झील से बरामद हुआ है । यह युवक पिछले 5 दिन से लापता था ।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह मल्लीताल में वोट स्टैंड के पास एक युवक का शव तैरता हुआ दिखा । जिसकी पहचान नासिर अली (30) वर्ष मूल निवासी स्वार रामपुर के रूप में हुई । जिसकी सूचना नाव चालकों ने  तत्काल मल्लीताल कोतवाली में दी ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दिल्ली जंतर मंतर में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, विभिन्न संगठनों ने किया जुलूस प्रदर्शन ।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसका पंचनामा भरा और लाश पोस्टमार्टम के लिये भेज दी गई ।

ALSO READ:  पर्यावरण संरक्षण का संदेश: "आर्ट ऑफ़ लिविंग" ने बांटे 350 फलदार पौधे, ग्रामीणों से की पेड़ों की रक्षा की अपील,

बताया जाता है कि  पर्यटकों के लिये गाइड का काम करता था । वह अपने बड़े भाई के साथ रहता था जो घोड़ा चालक बताए गए हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page