खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के निकटवर्ती  गांव गेठिया के जंगल में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है।  शव बुरी तरह सड़ चुका है, जिससे शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है।

 

 ज्योलीकोट चौकी पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह गांव के जंगल में चारा-पत्ती लेने गये लोगों को गेठिया के जंगल में सड़ा-गला शव मिलने की जानकारी मिली। इस पर ज्योलीकोट चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। चौकी  प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि शव का चेहरा गला हुआ है। इसलिए पहचान में नहीं आ रहा है। मृत व्यक्ति की उम्र 35- 40 साल हो सकती है । लाश करीब 15-20 दिन पुरानी है।  उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नैनीताल लाया गया है।

You missed

You cannot copy content of this page