खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ओखलकांडा ब्लॉक के करायल गांव में बीती रात जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए लगाए गये तारबाड़ में फंसने से एक गुलदार की मौत हो गयी। सुबह गुलदार दिखाई देने से समीप पर स्थित स्कूल के बच्चों में हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि गुलदार मरा हुआ मिला।

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

 

इधर खनस्यूं में एक घुरड़ मर हुआ मिला। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं बीडीसी सदस्य रवि गोस्वामी ने गुलदार व घुरड़ मरे मिलने की सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इधर वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की ने बताया गुलदार की मौत पेड़ के दो खूंटे में फंसने से होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

You missed

You cannot copy content of this page