खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भटेलिया में जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना के बाद जेसीबी आपरेटर फरार चल रहा है। पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी ने बताया बीते शनिवार को रात करीब 9 बजे एक युवक के जेसीबी मशीन की चपेट में आ जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वे घटना स्थल पर पहुँचे और घायल युवक को पुलिस ने पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ:  वीडियो --: मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड के सामने जल संस्थान के वाहन ने दो लोगों को कुचला,गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती ।

 

थानाध्यक्ष जोशी ने बताया मृतक चंदन सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी चौखुटा है। मृतक के दो बच्चे है जिनमें एक लड़की व लड़का है। एसओ ने बताया शव को पीएम के लिए नैनीताल भेज दिया है। जेसीबी को सीज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

You missed

You cannot copy content of this page