खबर शेयर करें 👉

अवकाश में घर आये एक फौजी की शनिवार की दोपहर में अल्मोड़ा के ताकुला में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया ।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक संख्या यू के 4 सी बी 1072 तथा दुपहिया वाहन संख्या डी एल 3एस  डी आर5508 के बीच अल्मोड़ा-ताकुला मोटरमार्ग में डोटियाल गांव के निकट में टक्कर हो गई। दुपहिया में सवार दोनों व्यक्ति ट्रक के अगले पहिये की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही ताकुला चौकी से पुलिस घटनास्थल पहुंची।  घायलों धर्मेंद्र सिंह रावत (26 वर्ष) पुत्र आनंद सिंह रावत ग्राम रैखोली  बागेश्वर तथा सूरज कुमार (22 वर्ष) पुत्र रमेश लाल, निवासी बागेश्वर को पीएचसी ताकुला लाया गया। जहां चिकित्सकों ने धमेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उसके आधार कार्ड से पता चला कि वह सेना में कार्यरत था और अवकाश में इन दिनों घर आया हुआ था। घटना में घायल सूरज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया है।  ताकुला के एसआई हरीराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page