खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मंगलवार की तड़के सोमेश्वर अल्मोड़ा मार्ग में अल्ट्रो कार के खाई में गिरने से उसमें सवार अल्मोड़ा बेस अस्पताल में ए एन टी विभाग में ऑडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनात डॉ0 सुरेश जोशी की मौत हो गई । वे अपने घर गरुड़ से ड्यूटी के लिये अल्मोड़ा आ रहे थे और कार को स्वयं चला रहे थे ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

मृतक सुरेश जोशी(40) के बड़े भाई हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ0 डी के जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वे हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि सुरेश बेस अस्पताल में संविदा पर तैनात थे । उनकी एक पुत्री टनकपुर व एक पुत्री देहरादून में अध्ययनरत है । जबकि छोटा पुत्र गरुड़ में ही पढ़ाई करता है । इस हादसे से परिवार सदमे में है । हाईकोर्ट के कई अधिवक्ताओं ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है ।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page