खबर शेयर करें 👉

अपनी शादी के लिये घर आये एक फौजी की सड़क हादसे में मौत होने से परिजनों सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशालपुर बक्सा छोई निवासी सेना में लांस नायक आनन्द सिंह पुत्र मोहन सिंह पिछले दिनों छुट्टी में घर आया था । 11 अप्रैल को छोई पड़ाव के पास उसकी बाइक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी । जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया ।  उसे आर्मी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया था । लेकिन विगत शायं उसने दम तोड़ दिया । उसके पार्थिव शरीर को उसके गांव लाया गया है ।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया,

बताया गया है कि अगले माह 16 मई को उसकी बहन व उसके बाद उसकी शादी थी । इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है ।

You missed

You cannot copy content of this page