खबर शेयर करें 👉

गोमती नदी में कज्यूली गांव के निकट नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। बुधवार को गरुड़ में गोमती नदी में नहाने गए कश्यप नेंगी (17) पुत्र मोहन सिंह और लक्की नेगी (15) पुत्र हरीश सिंह नेगी नदी में डूब गये। सूचना मिलने पर आस-पास के गांवों के सैकड़ों लोग नदी किनारे पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों किशोरों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कश्यप 12वीं का छात्र था और लक्की दिल्ली से परिजनों के साथ गर्मी की छुट्टी में गांव आया था।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page