खबर शेयर करें 👉

भैंसियाछाना विकासखंड के एक गांव में पहाड़ी से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक – बबुरिया नायल गांव के तोक नायल में ग्राम प्रहरी था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था ।जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम बबुरियानायल गांव के तोक नायल का रहने वाला 48 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र मदन सिंह धौलछीना से होकर नायल गांव को जाने के लिए जंगल के रास्ते पैदल निकला। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। उसके घर ना पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उसके परिजनों के साथ जाकर रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। गुरूवार को भी उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। दूसरे दिन गहरी खाई में उसका शव बरामद हुआ। माना जा रहा है कि पैर फिसलने वह खाई में गिर गया होगा।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ज्योलीकोट और भवाली क्षेत्र में किया सघन जनसंपर्क, घर घर जाकर स्थानीय लोगों से की मुलाकात,

राजेंद्र सिंह का शव बरामद होने के बाद नायब तहसीलदार नवीन लाल वर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक पल्यूं महेश शर्मा, राजस्व उप निरीक्षक राजेश आर्य  मौके पर गए और लोगों की मदद से शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा ।

You missed

You cannot copy content of this page