खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ गौनियारो गांव की एक गर्भवती महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गयी, जबकि बच्चा स्वस्थ हैं।

 

घटना के बाद ग्रामीणों में सरकार व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। जानकारी के अनुसार ओखलकांडा के गोनियारो गांव निवासी मुन्नी देवी उम्र 25 पत्नी प्रेम सिंह को बीते रविवार की रात प्रसव पीड़ा होने लगी। करीब एक बजे के आसपास उसने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया। रात व बारिश के चलते उसे अस्पताल तक नहीं लाया जा सका।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 5 जून को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर

बताया जा रहा है कि प्रसव होने के आधा-एक घंटे बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। प्रधान हेमा देवी ने बताया गांव में स्वास्थ सुविधाओं के नाम पर
एक एएनएम सेंटर भी नहीं है। प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसका खामियाजा महिलाओं को अपनी जान गंवाकर भुगतान पड़ता है। मृतक महिला अपने पीछे तीन लड़की व लड़के समेत पति को रोता बिलखता छोड़ गयी है। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है। उन्होंने सरकार से गांव में स्वास्थ्य केंद्र खोलने व मृतक के महिलाओं को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इधर कांग्रेसी नेता मदन नौलिया ने सरकार पर ओखलकांडा ब्लॉक की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
बताया स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में ब्लॉक में‌ पूर्व में भी कई महिलाओं की मौतें हो चुकी है, जबकि राज्य सरकार स्वास्थ्य के नाम पर करोड़ों रुपए का खर्चा दिखती है।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page