खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की एक बैठक आहुत की गयी।
   बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2024-2025 में जारी किये गये नये कार पास ही लेक ब्रिज व अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित कार पार्किगों में मान्य होंगे। इससे पूर्व वर्षों में जारी किये गये कार पासों को निरस्त माना जायेगा। नये कार पास प्राप्त करने हेतु अधिवक्ताओं को 30 अप्रैल 2025 तक का समय निर्धारित की गई है।
बैठक का संचालन वीरेन्द्र सिंह रावत महासचिव हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा किया गया।
बैठक में रजत मित्तल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), आनन्द सिंह मेर (उपाध्यक्ष), कुन्दन सिंह बिष्ट (उपसचिव), मोहित कुमार (कोषाध्यक्ष), भुवनेश जोशी (वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य), प्रेम प्रकाश, आयुष गौड़ एवं  सुखवानी सिंह कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page