खबर शेयर करें 👉

आशा  फैसिलेटरर्स के शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ मंत्री  डॉ0 धन सिंह रावत से मुलाकात कर अपनी 6 सूत्री मांगों के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया ।

शिष्टमंडल में उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पौड़ी जिले के आशा फैसिलिटेटरों ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि उन्हें 2005 में   स्वास्थ्य विभाग में सहायिका के तौर पर एक आशा कार्यकर्ती के तौर रखा गया। सन् 2010 में आशाओं की योग्यता के अनुसार 25 से 30 आशाओं  मॉनिटरिंग व आशाओं के द्वारा किये गए काम की पुष्टि  के लिये उनगें फेसिलिटेटर बनाया गया।

ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

किन्तु उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र व दुर्गम स्थानों में आशा फैसिलेटरों को आशाओं  द्वारा किये गए काम की पुष्टि के लिए भ्रमण करने के लिए उन्हें  कोई  भत्ता नहीं मिलता । फिर भी आशा फेसिलेट्टर  अपने काम को ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक करती आ रही हैं । स्वास्थ्य विभाग के काम काज के साथ साथ आशा फैसिलिटेटरों को शासन प्रशासन ने और भी सरकारी कामकाज की जिम्मेदारी दे दी हैं।
फेसिलिटेटरों 2017के जून, जुलाई, अगस्त की मोबिलिटी व अन्य देयकों का भुगतान अभी तक  नहीं मिला । उन्होंने इस देय भुगतान की राशि हमारे खातो में डाला जाय।

You cannot copy content of this page