भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन कार्की ने एस एस पी को दिया ज्ञापन ।
नैनीताल । भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन कार्की ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर सोशियल मीडिया में एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट डालने की शिकायत की है । कार्की ने कहा है कि इस पोस्ट से मां नन्दा सुनन्दा में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाओं में ठेस पहुंची है । इसलिये आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए ।


नितिन कार्की ने शाहदाब नैनीताल की एक पोस्ट में “छपरियों के डैड” नाम के व्यक्ति द्वारा की गई टिप्पणी का स्क्रीन शॉट का प्रिंट आउट ज्ञापन के साथ संलग्न किया है । शाहदाब ने अपनी पोस्ट में 9 नवम्बर को नैनीताल में निकली कदली वृक्षों की शोभायात्रा को दिखाया है । जिसमें उक्त व्यक्ति ने बेहद आपत्ति जनक टिप्पणी की है ।


