खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । दिसम्बर व जनवरी के वेतन भुगतान की मांग को लेकर निकाय कर्मचारी संघ के बैनर तले पालिका कर्मचारी आज से बेमियादी कार्य बहिष्कार में चले गए हैं । कर्मचारियों के इस आंदोलन से पालिका के कार्यालयों में ताले लटके हुए हैं । जबकि सफाई कर्मचारी संघ के कार्य बहिष्कार का आज पांचवां दिन है ।

मंगलवार को निकाय कर्मचारी संघ व देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने आज संयुक्त रूप से पालिका प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और एक स्वर में वेतन मिलने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया । इस प्रदर्शन में निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह चिलवाल,सचिव रितेश कपिल,उपाध्यक्ष हिमांशु चंद्रा, हंसा दत्त बहुगुणा,संजय कनवाल, ललित पांडे,दिनेश पांडे,गोधन नेगी,नरेंद्र रावत,हेम पन्त,गोविंद रावत,दीपराज,दीप जोशी, हेम जोशी, संजय भगत, देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद,सचिव सोनू सहदेव,कमल कुमार,रवि कुमार,मनोज कुमार,,राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता शामिल थे ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों और शिक्षकों से की मुलाकात,

कर्मचारियों की हड़ताल से पालिका के कर भी जमा नहीं हो रहे हैं । दूसरी ओर बजट की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी देहरादून गए हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page