खबर शेयर करें 👉

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है। 100 वर्षीय हीराबेन अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थी। अपनी मां के निधन के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले ट्वीट में कहा, “मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।”

 

 

अहमदाबाद के यूएन अस्पताल द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, हीराबेन मोदी का निधन बह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां के निधन की खबर के बाद राजधानी नई दिल्ली से गुजरात के लिए निकल गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले बुधवार को अपनी मां से मिलने के लिए अहमदाबाद गए थे। तब वह करीब 1 घंटे तक अस्पताल में रुके थे। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर्स से अपनी मां की हेल्थ की जानकारी भी ली थी।

You missed

You cannot copy content of this page