खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । दो माह के वेतन भुगतान की मांग को लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा का घेराव किया है । संघ का कहना है कि अब जबकि तीसरा महीना भी बीतने को है और पालिका द्वारा उनके वेतन भुगतान की सुध नहीं ली जा रही है । जिससे उनके व उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है । सफाई कर्मचारी संघ ने ई ओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए खूब भला बुरा कहा ।

ALSO READ:  बेतालघाट के खैराली-बूंगा मोटर मार्ग निर्माण में देरी पर ग्रामीणों में रोष, जल्द कार्य शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ।

संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, महासचिव सोनू सहदेव का कहना है कि पालिका कर्मचारियों को दिसम्बर व जनवरी के वेतन अब तक नहीं मिला है जबकि फरवरी के महीना भी अब समाप्ति की ओर है । वे लगातार पालिका प्रशासन से वेतन की मांग कर रहे हैं । इस बीच अधिशासी अधिकारी चुनाव ड्यूटी में थे जो अब कार्यालय लौट चुके हैं । जिसके बाद आज यह घेराव व प्रदर्शन किया जा रहा है और वेतन न मिलने पर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है । इस दौरान ई ओ अशोक वर्मा पालिका कर्मियों से कुछ दिन की और मोहलत मांगते नजर आए । इस घेराव व प्रदर्शन में अमित सहदेव,रवि कुमार, कमल कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी कर्मचारी मौजूद थे ।

ALSO READ:  संसद मार्च के लिए दिल्ली जा रहे उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ऋषिकेश स्टेशन से गिरफ्तार, पार्टी ने जताई कड़ी आपत्ति

इधर नगर निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह चिलवाल ने कहा कि उनका संगठन भी इस मामले में जल्दी ही आंदोलन की रणनीति तय करेगा ।

You missed

You cannot copy content of this page