खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शिक्षा महानिदेशालय के निर्देश पर बुधवार को ब्लॉक स्तर पर सरकारी विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश हेतु प्रेरित करने के लिये प्रवेशोत्सव मनाया गया । इस हेतु शिक्षाधिकारियों को ब्लॉकवार जिम्मेदारी दी गई थी । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास को चंपावत ब्लॉक की जिम्मेदारी मिली थी । उन्होंने चंपावत ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर,महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल टनकपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत आदि विद्यालयों में आयोजित प्रवेशोत्सव में भागीदारी की और अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की अपील की । ए डी माध्यमिक लीलाधर व्यास के मुताबिक 1 से 19 अप्रैल तक सरकारी विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्रवेश पखवाड़ा मनाया गया और 20 अप्रैल को प्रवेशोत्सव मनाया गया । उन्होंने बताया कि विभाग का यह प्रयास सफल हो रहा है और बड़ी संख्या में बच्चों ने सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया है ।

You missed

You cannot copy content of this page