खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जनपद में रविवार से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम शुरू हो गए हैं ।  जिनका शुभारम्भ 6 मई को विभिन्न विभागों के साथ जिलाधिकारी द्वारा  किया जाएगा ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भागीरथी जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में जनपद के विकासखंड से ग्राम पंचायत तक को तंबाकू मुक्त बनाए जाने के लिए 1 माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा । इस दौरान धूम्रपान और तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारी को लेकर जागरूक किया जाएगा । ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों तथा तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सदस्यों के माध्यम से चिन्हित ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी और पंचायत भवनों, समस्त विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों में प्रचार-प्रसार सामग्री वितरण के साथ ही साइनेज स्थापित किए जाएंगे । तंबाकू उपयोगकर्ताओं को परामर्श देने के साथ ही उनकी स्क्रीनिंग भी की जाएगी । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय के के आसपास 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों उत्पादों को बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा  । जिसके लिए चालान कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।  इतना ही नहीं 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचे जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी ।

You missed

You cannot copy content of this page