खबर शेयर करें 👉

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है ।मौसम विज्ञान के मुताबिक 12 जून को राज्य के उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर , चमोली ,पिथौरागढ़ जनपदों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है अलर्ट के मुताबिक कहीं कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार पड़ने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से  हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। 13 और 14 जून को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा कहीं-कहीं हवाएं चलने की संभावना है ।
मौसम विज्ञान के मुताबिक 15 और 16 जून को उत्तराखंड के सभी जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट जारी किया गया है। तथा साथ ही 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विशेषकर मैदानी इलाकों में आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है ।

You missed

You cannot copy content of this page