खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र से एक नाबालिग युवती दो दिन से गायब है । जिसकी गुमशुदगी मल्लीताल कोतवाली में दी गई है ।

मल्लीताल कोतवाली से प्राप्त सूचना के अनुसार सूखाताल निवासी वली अहमद ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री बिना बताए कहीं चले गई है । उसकी परिजनों व रिश्तेदारों के वहां ढूंढ़खोज की गई लेकिन उसका कहीं पता नही हल रहा है । पुलिस ने युवती की खोजबीन शुरू की है । नाबालिग युवती के लापता होने से परिजन अत्यंत चिंतित हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page