खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  सूखाताल क्षेत्र में एक युवती के लापता होने की परिजनों की तहरीर के बाद मल्लीताल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दी है।
जानकारी के अनुसार नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र की 30 वर्षीय पूजा मंगलवार दिन में घर से सामान लेने बाजार आइ थी। जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे कॉल की। लेकिन उसकी कॉल नहीं लगी। जिसके बाद उन्होंने अन्य परिचितों से संपर्क कर युवती का पता किया लेकिन  कोई पता नहीं चल पाया। इधर युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है।
एसआई हरीश सिंह ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page