खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । यहां स्नोव्यू क्षेत्र से 6 अक्टूबर को  चोरी हुई  अल्टो कार बरामद कर ली गई है ।

इस चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी नैनीताल विभा दीक्षित ने बताया बीते शुक्रवार  चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल प्रांगण में खड़ी टैक्सी कार चोरी हो गई थी, जिसकी टैक्सी स्वामी गणेश प्रसाद पुत्र नंदन प्रसाद द्वारा तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली पुलिस की सक्रियता और सीसीटीवी कैमरा की मदद से चोरी कार को  बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी नैनीताल विभा दीक्षित ने बताया की आरोपियों में हितेश शाही पुत्र किशन सिंह शाही निवासी आल्मा काटेज स्नो व्यू मल्लीताल नैनीताल व अफसर अली 32, पुत्र मो. अली निवासी इस्लानगर नई बस्ती खटीमा ऊधम सिंह नगर शामिल थे । दोनों आरोपियों से चोरी किया गया वाहन संख्या संख्या यूके 04 टीए 8891 आल्टो कार को झनकट, खटीमा, ऊधम सिंह नगर से बरामद किया गया है। आज दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल प्रीतम सिंह, उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, कॉन्स्टेबल शाहिद अली, विरेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

You missed

You cannot copy content of this page