खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने एक साल पहले हुई किशोर की हत्या का खुलासा किया है जिसे सुनकर हर किसी को हैरानी हो रही है । बताया जाता है कि ऊधमसिंह नगर जिले में 24 मार्च 2021 को जिस किशोर की हत्या हुई थी वह  गे था । बताया जाता है कि आरोपी ने मोबाइल पर अनजान लड़की से संपर्क बढ़ाया, तो दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। साथ रहने के लिए आरोपित उसे भगा ले गया। लेकिन जब आरोपी को पता चला कि जिसे वह भगा कर लाया है वह गे है तो उसने गे से अपने घर लौटने को कहा लेकिन गे साथ रहने पर अड़ गया। जिसके बार आरोपित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। रुद्रपुर के कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि 24 मार्च 2021 को भूरारानी निवासी 17 साल का किशोर लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कर किशोर की तलाश शुरू की गई । पांच दिन बाद 29 मार्च 2021 को किशोर की लाश खटीमा-मझौला के बीच मिली । पुलिस हत्यारोपितों तक पहुंचने के लिए जांच के साथ ही सर्विलांस की भी मदद ली। मृतक के मोबाइल सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद खजुरिया, रामपुर निवासी गुरजिंदर सिंह पुत्र बखविंदर सिंह और मझौला, न्यूरिया, पीलीभीत निवासी साहब सिंह उर्फ शब्बी पुत्र करतार सिंह का नाम सामने आया। इस पर गुरुवार शाम को एसएसआई सतीश चंद कापड़ी, एसआई मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गुरजिंदर सिंह ने बताया कि एक साल पहले उसे एक नंबर मिला। जिस पर उसने बात की तो वह युवती का नंबर निकला। धीरे धीरे दोनों की बात होने लगी। इस पर वह उसे 24 मार्च को अपने साथ भगा ले गया। असलियत पता चलने के बाद भी वह(गे) उसके साथ शादी करने की जिद पर अड़ गया। जिसके बाद उसने अपने साथी साहब सिंह के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगा दिया।

You missed

You cannot copy content of this page