खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा से टैक्सी बुकिंग में नैनीताल व टनकपुर जा रहे टैक्सी चालक की खटीमा के चकरपुर में हुई मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । उल्लेखनीय है कि जनपद के भैसियाछाना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गेवाथल, धौलछीना निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट 34 साल पुत्र स्व. मदन सिंह बिष्ट का शव गत 7 मार्च को खटीमा कोतवाली क्षेत्र के चकरपुर में सड़क किनारे पड़ा मिला था। इस मामले में सी सी टी वी कैमरे आदि की मदद से पुलिस ने महेंद्रा क्वांटो गाड़ी चालक मदन बोरा, निवासी धारचूला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ममता बोरा के अनुसार देवेंद्र सिंह घटना के वक्त रात के समय चकरपुर के जंगल में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके शीशे पर पड़ी धूल को साफ कर रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही महिंद्रा क्वांटो गाड़ी ने उसे सीधी टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक ने वहां से चालक ने वाहन भगा दिया । इस हिट एंड रन मामले में क्वांटो चालक मदन बोरा निवासी धारचूला को मय वाहन गिरफ्तार कर लिया गया है।

You missed

You cannot copy content of this page