खबर शेयर करें 👉

भवाली/नैनीताल 13 जून 2023(सूचना)
15 जून (गुरूवार) को कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 15 जून गुरूवार को नगर पालिका परिषद भवाली से खैरना तक के समस्त शासकीय/अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाडी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा तथा आंगनबाडी केन्द्र तल्ला निगलाट में बुधवार से 16 जून शुक्रवार तक अवकाश घोषित किया जाता है।
जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि 15 जून को कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के वार्षिकोत्सव के अवसर पर क्षेत्र के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक के साथ ही समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रीयल एवं अन्य कार्मिक विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहेेंगे।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

————————-
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल-05942-235605

You missed

You cannot copy content of this page