खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के सचिव पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में सोमवार को पर्दा धारा में अवैध रूप से बने दो मकान ध्वस्त कर दिए । ध्वस्तीकरण की इस कार्यवाही में प्राधिकरण की पूरी टीम के अलावा बड़ी संख्या में मजदूर शामिल रहे । सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस भी तैनात रहा ।

ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय के अनुसार पर्दा धारा में मो0 जुबेर व राकेश कुमार द्वारा अवैध रूप से मकान  बनाये गए थे । जिसे पूर्व में सील किया गया था । अवैध निर्माण कर्ता ने कुमाऊँ आयुक्त की कोर्ट में अपील की थी । उनकी अपील आयुक्त कार्यालय से भी खारिज हो गई थी । उन्हें 15 जनवरी को अवैध निर्माण स्वयं तोड़ने के आदेश दिए । लेकिन उन्होंने ये अवैध निर्माण नहीं तोड़े । जिसके बाद आज प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया ।

You cannot copy content of this page