खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिला बास्केटबाल संघ, नैनीताल द्वारा जिले की अंडर 16 ( बालक एवं बालिका) टीम का चयन कल 14 मई को शाम 4 बजे से नैनीताल रोड स्थित एम बी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में होगा ।

ALSO READ:  उत्तराखंड में मौसम का यैलो अलर्ट: अगले 24 घंटों में तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका,

 

जिला बॉस्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव अंकुश रौतेला ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2007 या उसके बाद हुआ है वे इस चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं । चयन के लिए सभी खिलाडी अनिवार्य रूप से अपना जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड ले कर आये । चयनित टीम मई के अंतिम सप्ताह में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगीता मे भाग लेगी ।

You cannot copy content of this page